पवार महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण के पक्ष में
मुम्बई, 27 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने रविवार को महाराष्ट्र के स्थानीय स्वशासी निकायों में महिलाओं का कोटा 33 से बढ़ाकर 50 फीसदी करने के पक्ष में बयान दिया।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "पवार 'साब' महिलाओं के लिए आरक्षण सम्बंधी फैसले को आठ मार्च को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले लागू करने के पक्ष में हैं।"
प्रवक्ता ने कहा, "उन्होंने हमसे कहा है कि पार्टी की ओर से यह मांग मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण के समक्ष उठाई जानी चाहिए।"
उल्लेखनीय है कि पवार ने शनिवार को राज्य में राकांपा के मंत्रियों के साथ हुई बैठक में महिलाओं के आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा की थी। वह इन दिनों राज्य में अपनी पार्टी के मंत्रियों के कार्यो की समीक्षा के लिए मुम्बई में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications