कश्मीर में आतंकियों ने की ट्रक चालक की हत्या
श्रीनगर, 27 फरवरी (आईएएनएस)। आतंकियों ने रविवार शाम दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में एक ट्रक चालक की हत्या कर दी।
पुलिस के मुताबिक यहां से लगभग 28 किलोमीटर दूर जिले के काकापुरा शहर में ट्रक चालक मोहम्मद अयूब वनी को उस समय गोली मारी गई जब वह एक मस्जिद से शाम की नमाज अदा कर निकल रहा था।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "आतंकियों ने वनी को करीब से गोली मारी। हमलावरों के भागने के तुरंत बाद ही उसने दम तोड़ दिया।"
पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमलावरों की तलाशी के लिए इलाके की घेराबंदी की गई है। अभी तक किसी भी संगठन ने हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications