LIC का पेपर लीक, 11 गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, एलआईसी ने एजुकेशन कंसल्टेंट इंडिया लिमिटेड कंपनी (EdCIL) से यह पेपर आउटसोर्स किया था। पुलिस ने कंपनी के सभी कर्मचारियों से एक बार पूछताछ कर ली है, सोमवार को एक बार पिर पुलिस इन लोगों से पूछताछ करेगी। पूछताछ के बाद ही एलआईसी का पेपर नियत तारीख पर कराने या ना कराने के विषय में निर्णय लिया जाएगा।
सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार सुबह और दोपहर दो सत्रों में होने वाली परीक्षा के प्रश्नपत्रों की दो प्रतियां जब्त कीं। कथित रूप से प्रत्येक प्रश्न पत्र को पांच लाख रुपये में बेचने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इन प्रश्नपत्रों को पवन कुमार के पास से जब्त किया गया। उसने दिल्ली विश्वविद्यालय से भूगोल विषय में स्नातक किया है और वह पश्चिमी दिल्ली स्थित नरायणा का निवासी है।
पुलिस के अनुसार उसने इन पश्नपत्रों को चार अभ्यर्थियों को बेचा है। उससे पूछताछ की जा रही है। अन्य लोगों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, " हमलोग दिल्ली के तीन केंद्रों और चण्डीगढ़ के एक केंद्र पर गए और प्रश्नपत्रों की प्रतियों को जब्त किया। जब्त प्रतियां और मूल प्रश्नपत्र को एक पाया गया।" पुलिस उस व्यक्ति को तलाश कर रही है जिसने इन प्रतियों को बेचने के लिए पवन को उपलब्ध कराया।












Click it and Unblock the Notifications