बाबा रामदेव के लिए कांग्रेस पर बिफरीं उमा भारती

भगवा रंग में रंगी उमा भारती बाबा रामदेव के समर्थन में उतर आयी हैं। उन्होंने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मांग की कि वे बाबा रामदेव पर कांग्रेस की नीतियों पर बातों को स्पष्ट करें। यही नहीं उमा भारती ने कहा कि बाबा रामदेव तो बाद में, पहले सोनिया गांधी अपनी व अपने परिवार की संपत्ति का ब्योरा जनता को दें।
पत्रकारों से बातचीत में उमा ने कहा, "कांग्रेस के जिन नेताओं ने बाबा पर सवाल उठाये हैं उन्हें जवाब देना होगा। वो क्यों सोनिया गांधी जवाब दें कि आखिर काला धन मामले पर बाबा को लेकर उनकी पार्टी इतना गर्म रवैया क्यों अपना रही है।"
राजनीति में बने रहने के सवाल पर उमा ने कहा कि वो मरते दम तक राजनीति में बनी रहेंगी। वहीं भाजपा में वापसी को लेकर उठे सवाल पर उमा ने कहा कि वो विभिन्न मुद्दों को लेकर जनता के लिए राजनीति करती रहेंगी, इस काम में वो फिलहाल अकेली चलेंगी।












Click it and Unblock the Notifications