न्यूज़ीलैंड में मृतकों की स्मृति में शोक

न्यूज़ीलैंड के विभिन्न चर्च में मंगलवार को आए भूकंप में मारे गए लोगों की स्मृति में रविवार को शोक सभाओं का आयोजन किया जा रहा है.
इस भूकंप ने न्यूज़ीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में भारी तबाही मचाई थी.
इस भूकंप में 145 लोग मारे गए थे और अब लगभग 200 लोग लापता हैं.
न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री जॉन की ने कहा है कि अब भी उम्मीद की हल्की किरण बाकी है कि मलबे में कुछ लोग जीवित बचे हो सकते हैं.
हालांकि बुधवार से कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं मिला है.
प्रधानमंत्री की का कहना है कि ये न्यूज़ीलैंड के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदी है.
दूसरी ओर इंजीनियरों का कहना है कि क्राइस्टचर्च के मध्य में स्थित एक तिहाई इमारतों को नष्ट करने की ज़रूरत है.
न्यूज़ीलैंड में भूकंप दिन के समय में आया जब काफ़ी लोग सड़कों पर थे.
इससे पूरे शहर में इमारतों को भारी क्षति पहुंची और कई जगहों पर आग भी लग गई थी.
इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 आंकी गई थी.
क्राइस्टचर्च में पिछले छह महीनों के अंदर ये दूसरा बड़ा भूकंप है.
सितंबर में आए भूकंप में काफ़ी क्षति हुई थी लेकिन किसी की जान नहीं गई थी.












Click it and Unblock the Notifications