कुल 528 भारतीय लीबिया से स्वदेश लौटे

पहला दल लीबिया की राजधानी त्रिपोली से दिल्ली के इंदिया गांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर उतरा था। विदेश सचिव निरुमा राव ने लीबिया से देश वापस लौटे भारतीयों का स्वागत किया है। एयरपोर्ट में लीबिया से लौटे लोगों के लिए कास इंतजाम किए गए हैं। डॉक्टर्स से लेकर अन्य सभी जरूरत की चीजें उन्हे मुहैया कराई जा रही हैं।
लीबिया से लौटे एक भारतीय ने बताया कि वास्तव में असली दिक्कत त्रिपोली से बाहर है लेकिन हम सभी अपनी सुरक्षा को लेकर वहां चिंतित थे इसलिए हमने वापस देश लौटना का फैसला लिया। विदेश मंत्रालय की घोषणा के मुताबिक कल से अगले 10 दिनों तक एयर इंडिया के दो विमान भारतीयों को वापस लाने का काम करेंगे। प्रत्येक विमान 640 यात्रियों को ढो सकता है। इसके बावजूद लीबिया में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए अधिक संसाधनों की जरूरत है। इस काम के लिए पानी के जहाज और हेलीकॉप्टर्स की भी मदद ली जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications