दुष्कर्म का आरोपी राकांपा विधायक मुम्बई में गिरफ्तार (लीड-1)
अधिकारियों ने बताया कि मुम्बई पुलिस की अपराध शाखा ने दोनों को पश्चिम बांद्रा के पाली हिल से गिरफ्तार किया। उन्हें रविवार सुबह नासिक पुलिस को सौंपे जाने की उम्मीद है।
नासिक के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाघ और माली पर आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें रविवार तक सौंपा जा सकता है।
राकांपा के एक प्रवक्ता ने वाघ को निलम्बित किए जाने की पुष्टि की लेकिन उन्होंने इस मसले पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
जलगांव जिले के पचोरा से विधायक वाघ और उसके सचिव महेश माली के खिलाफ नासिक में 21 फरवरी को एक सरकारी अतिथिगृह में एक 22 वर्षीया युवती के साथ बलात्कर करने का मामला दर्ज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications