लीबिया पर प्रतिबंध के लिए सुरक्षा परिषद की बैठक
न्यूयार्क, 26 फरवरी (आईएएनएस)। लीबिया में प्रदर्शनकारियों पर हो रहे हमलों देखते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) सख्त कदम उठाने पर विचार कर रहा है। परिषद ने शनिवार को लीबिया पर हथियारों की आपूर्ति और नामित व्यक्तियों की वहां की यात्रा पर रोक लगाने वाले एक मसौदे के प्रस्ताव पर चर्चा की।
समाचारा एजेंसी डीपीए के मुताबिक राजनयिकों ने कहा कि यदि परिषद की बैठक में होने वाली चर्चा में लीबिया के शासक मुअम्मार गद्दाफी के खिलाफ कदम उठाने पर सहमति बन गई तो 15 देशों वाली परिषद मसौदे पर कार्रवाई करेगी। प्रतिबंध लगाने का उद्देश्य लीबिया में जारी हिंसा को रोकना है।
मसौदे में गद्दाफी के शासन के सदस्यों की सम्पत्ति जब्त करने का भी आह्वान किया गया है।
इसके अलावा मसौदा परिषद को संयुक्त राष्ट्र चार्टर के चैप्टर सात के तहत प्रतिबंधों को क्रियाशील करने का आह्वान करता है। प्रतिबंधों को लागू करने के लिए परिषद बल का प्रयोग भी कर सकती है।
मसौदे में लीबिया में हिंसा पर तुरंत रोक लगाने और लोगों की वैध मांगों को पूरा करने के लिए कदम उठाने की मांग की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications