नक्सलियों का बिहार बंद का एलान
पटना, 27 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के जंगली इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ में अपने छह साथियों के मारे जाने के अगले दिन रविवार को नक्सलियों ने राज्य के पूर्वी हिस्सों में सोमवार से दो दिन के बंद का एलान किया है।
ज्ञात हो कि यहां से लगभग 150 किलोमीटर दूर बांका जिले के जंगली इलाके माझाडीह में शनिवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में कम से कम छह नक्सली मारे गए थे। इस दौरान एक को गिरफ्तार किया गया था। मौके से 200 जिंदा कारतूस, एक एके-47 राइफल और दो एसएलआर भी बरामद किए गए थे।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राज्य में दो दिन के बंद का एलान प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications