एलआईसी का पर्चा लीक, 1 गिरफ्तार

सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार सुबह और दोपहर दो सत्रों में होने वाली परीक्षा के प्रश्नपत्रों की दो प्रतियां जब्त कीं।

पुलिस ने बताया कि इन प्रश्नपत्रों को पवन कुमार के पास से जब्त किया गया। उसने दिल्ली विश्वविद्यालय से भूगोल विषय में स्नातक किया है और वह पश्चिमी दिल्ली स्थित नरायणा का निवासी है।

पुलिस के अनुसार उसने इन पश्नपत्रों को चार अभ्यर्थियों को बेचा है। उससे पूछताछ की जा रही है। अन्य लोगों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, " हमलोग दिल्ली के तीन केंद्रों और चण्डीगढ़ के एक केंद्र पर गए और प्रश्नपत्रों की प्रतियों को जब्त किया। जब्त प्रतियां और मूल प्रश्नपत्र को एक पाया गया।"

पुलिस उस व्यक्ति को तलाश कर रही है जिसने इन प्रतियों को बेचने के लिए पवन को उपलब्ध कराया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+