मलेशिया में 100 हिंदू कार्यकर्ता गिरफ्तार
कुआलालंपुर, 27 फरवरी (आईएएनएस)। मलेशिया पुलिस ने रविवार को एक 'अवैध' रैली में हिस्सा लेने पर एक दक्षिणपंथी हिंदू समूह के 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने एक स्कूल की विवादास्पद पुस्तक में भारतीय समुदाय के बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया।
पुलिस ने हिंदू एक्शन फोर्स (हिंद्राफ) की शाखा ह्यूमन राइट्स पार्टी (एचआरपी) के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इनमें आठ महिलाएं हैं।
वेबसाइट 'द स्टार' के मुताबिक शहर पुलिस के प्रमुख जुल्किफ्ली अब्दुल्लाह ने कहा कि पुलिस को शहर में सुरक्षा एवं व्यवस्था कायम करना है।
पुलिस अधिकारी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, हमने उनसे कई बार प्रदर्शन करने से मना किया था। इसके बावजूद वह गए। यह दिखाता है कि उनके मन में कानून का कोई सम्मान नहीं है।"
एचआरपी ने मलय भाषा के उपन्यास 'इंतरलोक' की आलोचना की है। उसका कहना है कि उपन्यास में भारतीयों के बारे में अपमानजनक बातें कही गई हैं।
जुल्किफ्ली ने बताया कि रेनेसा होटल से कुआलालंपुर सिटी सेंटर की ओर बढ़ते समय कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications