पंजाब में शराब के कोटे में 10 फीसदी वृद्धि की घोषणा
चंडीगढ़, 27 फरवरी (आईएएनएस)। पंजाब में अब लोग और अधिक शराब का सेवन कर सकेंगे। राज्य की प्रकाश सिंह बादल सरकार ने अगले साल शराब के कोटे में 10 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की है।
सरकार की यह घोषणा पंजाब में लोगों के जीवन को गहरे ढंग से प्रभावित कर सकती है, लेकिन इससे राज्य का खजाना पैसों से भर जाएगा। सरकार की इस घोषणा को राज्य में अगले साल होने चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
इस घोषणा के बाद पंजाब के राजस्व में 728 करोड़ रुपये की वृद्धि की संभावना है। सरकार ने अगले साल के लिए शराब और बीयर की 35 करोड़ बोतल की अनुमति दी है, जो फिलहाल 32 करोड़ बोतल है।
राज्य की जनसंख्या, जो वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार 2.43 करोड़ है, को देखते हुए यह प्रति व्यक्ति 12 बोतल होगा। पंजाब में मतदान करने वाले 18 वर्ष से अधिक युवाओं की उम्र करीब 1.3 करोड़ है। यदि सिर्फ उनकी बात की जाए तो हर युवा को अगले साल शराब की 27 बोतल मिलेगी।
जालंधर में चिकित्सक नवदीप सिंह के मुताबिक सरकार शराब पीने को बढ़ावा देकर समाज के हित में काम नहीं कर रही है। इससे सिर्फ राजस्व बढ़ेगा, लोगों का नुकसान ही होगा।
पटियाला में वकील वरिंदर शर्मा का कहना है कि पंजाब में अगले साल फरवरी-मार्च में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सरकार ने शराब की बिक्री बढ़ाने का फैसला किया है। चुनाव अभियान के दौरान सभी राजनीतिक दलों के लिए शराब बेहद अहम हो जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications