लीबिया से कई देशों ने कूटनीतिक सम्बंध तोड़े (लीड-1)

फ्रांस विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बर्नार्ड वलेरो ने एक बयान में कहा, "लीबिया में सुरक्षा हालात बिगड़ने के कारण त्रिपोली में फ्रांस दूतावास ने फिलहाल अपनी सभी गतिविधियां बंद कर दी है।"

मंत्रालय ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय समझौते के तहत अब रूसी दूतावास लीबिया में फ्रांस के हितों का प्रतिनिधित्व करेगा। इसके पहले सेना का एक विमान दूतावास के सभी कर्मचारियों एवं उनके पारिवारिक सदस्यों को लेकर फ्रांस पहुंचा था। फ्रांस ने लीबिया से कुल 654 नागरिकों को खाली कराया है। इनमें 498 फ्रेंच नागरिक और 156 दूसरे देशों के नागरिक शामिल हैं।

फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी रविवार रात टेलीविजन पर देश को सम्बोधित करने वाले हैं। राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा है कि सरकोजी का सम्बोधन अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर केंद्रित होगा।

ब्रिटेन ने त्रिपोली में अपना दूतावास बंद कर दिया है और इस उत्तरी अफ्रीकी देश के साथ कूटनीतिक गतिविधियां अस्थाई रूप से स्थगित कर दी हैं। दूतावास में कार्यरत ब्रिटेन के नागरिकों को लीबिया से वापस ले जा रहा आखिरी विमान भी लंदन के लिए रवाना हो गया। इस विमान में 53 ब्रिटिश नागरिक और 47 अन्य विदेशी नागरिक सवार थे।

ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि लीबिया में अब तुर्की ब्रिटेन के हितों का प्रतिनिधित्व करेगा। ब्रिटेन का केवल एक वाणिज्य दूतावास त्रिपोली में संचालित हो रहा है जो कि तुर्की के दूतावास के साथ मिलकर काम करेगा।

रक्षा मंत्री लियाम फॉक्स ने कहा कि ब्रिटिश सेना के विमानों से बेनघाजी शहर के आसपास के रेगिस्तानी इलाकों से ब्रिटेन के 150 नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया है।

फ्रांस और ब्रिटेन के अलावा कनाडा ने भी लीबिया के साथ अपने कूटनीतिक सम्बंध स्थगित कर दिए हैं और दूतावास के सभी कर्मचारियों को वापस बुला लिया है।

प्रधानमंत्री स्टीफेन हार्पर के सम्पर्क निदेशक दिमित्री सौदास ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "सरकार ने आज तय किया है कि लीबिया के साथ कूटनीतिक सम्बंध स्थगित कर दिए जाएं और कनाडा के सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे लीबिया छोड़ दें।"

समाचार एजेंसी सिन्हुआ द्वारा जारी रपट के अनुसार सौदास ने कहा कि यह निर्णय लीबिया स्थित कनाडाई राजदूत की अनुशंसा और अमेरिका सहित कनाडा के अंतर्राष्ट्रीय साझेदारों की कार्रवाइयों के साथ घनिष्ठ सहयोग पर आधारित है।

सौदास ने कहा कि कनाडा का एक सी-17 ग्लोबमास्टर विमान कनाडाई राजदूत हैग सराफियां और उनके कार्यालय के कर्मचारियों को लेकर त्रिपोली से प्रस्थान किया।

सौदास ने कहा कि यह विमान लीबिया के मंजूरी बगैर त्रिपोली में उतरा और 24 कनाडाई नागरिकों व एक आस्ट्रेलियाई राजनयिक सहित कुल 46 यात्रियों को लेकर माल्टा के लिए रवाना हो गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+