लीबिया में प्रदर्शनकारियों का तेल उत्पादन केंद्रों पर कब्जा

समाचार पत्र 'अल-यौम' के अनुसार लीबिया के तानाशाह शासक मुअम्मार गद्दाफी का अधिकतर तेल उत्पादन केंद्रों पर अब नियंत्रण नहीं है।

ट्यूनीशिया और मिस्र में उभरे सरकार विरोधी जनआंदोलनों में मिली कामयाबी से प्रोत्साहित लीबियावासी भी गद्दाफी के खिलाफ 14 फरवरी से सड़क पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारी पिछले 41 सालों से सत्ता पर काबिज गद्दाफी से पद छोड़ने की मांग कर रहे हैं।

लीबियाई तेल कम्पनी 'एजिको' में काम करने वाले इंजीनियर अब्दसलेम नजीब ने बताया, "रास लनूफ के पूर्वी हिस्से में स्थित तकरीबन सभी तेल उत्पादन केंद्रों पर अब आम जनता का कब्जा है। सरकार का इन पर नियंत्रण नहीं रहा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+