नेताई जनसंहार : माकपा के 2 नेता न्यायिक हिरासत में भेजे गए

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के पुलिस अधीक्षक एवं विशेष अपराध शाखा (कोलकाता) के प्रभारी अरुण बोथरा ने कहा, "अबनी सिंह और अश्विनी चालक को झारग्राम अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।"

ज्ञात हो कि पश्चिमी मिदनापुर जिले में नक्सलियों का गढ़ माने जाने वाले लालगढ़ के निकट नेताई गांव में कथित तौर पर सत्ताधारी माकपा समर्थित हमलावरों ने सात जनवरी को चार महिलाओं सहित नौ लोगों की हत्या कर दी थी और 28 लोगों को घायल कर दिया था।

न्यायिक हिरासत में भेजे गए माकपा के दोनों स्थानीय नेताओं को राज्य पुलिस की अपराध जांच शाखा (सीआईडी) ने 14 फरवरी को गिरफ्तार किया था। जांच पूरी होने पर दोनों को सीबीआई के हवाले कर दिया गया था।

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कलकत्ता बार एसोसिएशन द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए 18 फरवरी को सीआईडी की जांच पर असंतोष जताया था और राज्य सरकार को यह मामला सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया था।

इस मामले के अन्य आरोपी हैं माकपा लालगढ़ स्थानीय समिति के सचिव जॉयदेब गिरि और रथिन दंडापत, तपन डे तथा फल्लोरा मंडल। ये सभी फरार हैं।

इस बीच सीबीआई के अधिकरियों ने इस मामले के में दूसरे दिन रविवार को भी नेताई गांव का दौरा कर स्थानीय लोगों से पूछताछ की।

रविवार को दोपहर बाद सीबीआई के अधिकरियों ने नेताई गांव में दंडापत के घर के पास स्थित तालाब से भारी मात्रा में खाली कारतूस बरामद किए।

सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "दो अधिकारी तालाब से कुल 24 खाली कारतूस निकलवाने में कामयाब हुए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+