मप्र में विशिष्ट पहचान संख्या देने की प्रक्रिया शुरू
भोपाल, 27 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में प्रत्येक नागरिक को विशिष्ट पहचान संख्या (यूआईडीएआई) देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब तक 42 हजार से ज्यादा नागरिकों को यह संख्या प्रदान की गई है।
ज्ञात हो कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा प्रत्येक नागरिक को विशिष्ट पहचान संख्या दी जा रही है। यह पहचान हर नागरिक के लिए काफी मददगार साबित होगी। प्रथम चरण में मध्य प्रदेश में पांच जिलों- होशंगाबाद, हरदा, बुरहानपुर, शाजापुर व देवास का चयन किया गया है। इन जिलों में विशिष्ट पहचान संख्या देने की प्रक्रिया चल रही है।
उल्लेखनीय है कि होशंगाबाद जिले में अब तक 1,32645 लोगों का पंजीयन किए जाने के साथ 42,347 व्यक्तियों को पहचान संख्या जारी की गई है।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के आयुक्त और यूआईडीएआई के रजिस्ट्रार अजीत केसरी ने बताया है कि विशिष्ट पहचान संख्या देने की प्रक्रिया के साथ खाद्य कूपन योजना का भी समन्वय किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications