बजट में हो कृषि भूमि को बचाने का प्रावधान : शरद यादव

वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी सोमवार को संसद में बजट पेश करेंगे।

यादव ने कहा कि पिछले 62 साल में कुछ भी नहीं बदला है। बजट में देश की कृषि योग्य उपजाऊ जमीन को बचाने के लिए विशेष प्रावधान किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि कृषि योग्य भूमि पर विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) और हाई-टेक शहर बनाए जाते हैं तो यह गहरी चिंता का विषय है। कृषि योग्य भूमि को बचाने के लिए आवश्यक प्रावधान किए जाने चाहिए, क्योंकि यही पूरे देश को अन्न उपलब्ध कराता है। यही हमारी असली सम्पत्ति है, इसे बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।

भ्रष्टाचार और महंगाई पर उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लिया और इसे 'बड़ी लूट' कहा। 2जी स्पेक्ट्रम, आदर्श सोसाइटी और राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन में घोटाले के लिए भी उन्होंने सरकार को कोसा।

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस से हाथ मिलाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी कुछ तय नहीं किया गया है। पार्टी की राज्य ईकाई की रिपोर्ट पर ही इस बारे में कोई फैसला लिया जाएगा। उन्होंने रेल मंत्री ममता बनर्जी के रेल बजट की तारीफ की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+