ओमान में प्रदर्शन, 2 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए ने चिकित्सा सूत्रों के हवाले से बताया कि सोहर के औद्योगिक शहर में प्रदर्शन करने के लिए शनिवार से करीब 2000 लोग जुटे थे। यह स्थान राजधानी मस्कट के उत्तर में करीब 250 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने रविवार को बताया कि प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने गोलीबारी करने से पहले उन पर आंसू गैस के गोले दागे। इस गोलीबारी में दो लोग मारे गए।
ज्ञात हो कि अरब प्रायद्वीप के दक्षिणपूर्व समुद्र तट पर स्थित ओमान की आबादी केवल तीस लाख है।
अरब के देशों ट्यूनीशिया, मिस्र, लीबिया और यमन से शुरू हुए सरकार विरोधी प्रदर्शन की लहर ओमान में भी पहुंच गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications