हिंसा फैला रहा है विपक्ष : अच्युतानंदन
आधिकारिक रिपोर्टों के मुताबिक युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के पांच कार्यकर्ता तब मारे गए, जब कोझिकोड जिले के नादापुरम में वे शनिवार रात बम बना रहे थे।
इनमें से तीन की तत्काल मौत हो गई, जबकि दो की अस्पताल में शनिवार रात मौत हो गई। अन्य तीन घायलों की स्थिति गंभीर बताई गई है।
कैबिनेट की बैठक के बाद अच्युतानंदन ने संवाददाताओं से कहा, "इससे यह पता चलता है कि यूडीएफ हिंसा फैलाकर उसका फायदा उठाना चाह रहा है।"
यूडीएफ की दूसरी बड़ी रैली में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने कहा कि मारे गए लोगों का इंडियन यूनियन मुलिस्म लीग (आईयूएमएल) से ताल्लुक था।
उल्लेखनीय है कि नादापुरम में आईयूएमएल और माकपा के बीच बर्षो से कड़ी प्रतिद्वंद्विता रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications