बेटी के लिए मीठे से परहेज करें गर्भवती महिलाएं
न्यूजीलैंड के ऑकलैंड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार गर्भावस्था के दौरान मां का शर्करायुक्त भोजन कन्या भ्रूण में पोषक तत्वों को पहुंचने से रोक सकता है। लड़कों पर इसका असर बहुत नहीं होता।
एंडोक्रनोलॉजी जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार गर्भावस्था के दौरान मां का मीठा खाना लड़के और लड़कियों के विकास पर अलग-अगल असर डालता है।
विश्वविद्यालय के प्रमुख शोधकर्ता मार्क वीकर्स ने कहा कि सामान्य तौर पर गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अधिक शर्करायुक्त भोजन दिया जाता है। यह कन्या भ्रूण का विकास प्रभावित कर सकता है। अध्ययन के दौरान जिन मादा चूहों को अधिक मात्रा में शहद और फल दिया गया, उनके कन्या भ्रूण में शर्करा और रक्त में ग्लूकोज की मात्रा नर भ्रूण के मुकाबले अधिक पाई गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications