इमैगइंडिया ने शुरू किया स्वच्छता अभियान
की है।
सार्वजनिक जगहों पर स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली स्थित इमैगइंडिया ने 'कम, क्लिन इंडिया' नाम से अपना अभियान शुरू किया है। इस अभियान में छात्रों, सरकारी अधिकारियों और जीवन के सभी क्षेत्रों से स्वयंसेवकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
इमैगइंडिया की रामी रेंथली ने आईएएनएस को बताया, "यह अभियान एक वर्ष तक चलेगा। इस दौरान हम लोगों को सार्वजनिक जगहों को स्वच्छ रखने के लिए प्ररित करेंगे।"
उन्होंने कहा, "स्वच्छता केवल नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि इसका सम्बंध देश की छवि से भी जुड़ा है क्योंकि भारी संख्या में पर्यटक प्रत्येक वर्ष यहां आते हैं।"
इस अभियान की शुरुआत राजघाट के मुख्य वीआईपी प्रवेश द्वार से की गई। अभियान में राष्ट्रीय कैडेट कोर के करीब 25 छात्र और दिल्ली विश्वविद्यालय के 100 से अधिक स्वयंसेवकों सहित इमैगइंडिया के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
स्वयंसेवक आगामी 13 मार्च को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पर अभियान चलाएंगे।
उन्होंने कहा, "मुम्बई, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरू के अलावा हम अन्य शहरों और छोटे कस्बों में भी सफाई अभियान चलाएंगे। इस दौरान रेलवे स्टेशनों, बस स्टाप, सरकारी अस्पतालों और पर्यटन स्थलों की सफाई की जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications