ब्रिटेन ने लीबिया के साथ कूटनीतिक गतिविधि स्थगित कीं
दूतावास में कार्यरत ब्रिटेन के नागरिकों को लीबिया से वापस ले जा रहा आखिरी विमान भी लंदन के लिए रवाना हो गया। इस विमान में 53 ब्रिटिश नागरिक और 47 अन्य विदेशी नागरिक सवार थे।
ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि लीबिया में अब तुर्की ब्रिटेन के हितों का प्रतिनिधित्व करेगा। ब्रिटेन का केवल एक वाणिज्य दूतावास त्रिपोली में संचालित हो रहा है जो कि तुर्की के दूतावास के साथ मिलकर काम करेगा।
रक्षा मंत्री लियाम फॉक्स ने कहा कि ब्रिटिश सेना के विमानों से बेनघाजी शहर के आसपास के रेगिस्तानी इलाकों से ब्रिटेन के 150 नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया है।
सेना के युद्धपोत भी लीबिया से ब्रिटिश नागरिकों को लेकर माल्टा पहुंच गए हैं। युद्धपोत को किसी बाकी बचे हुए ब्रिटिश नागरिक को लेने के लिए वापस लीबिया भेजा जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications