सीरिया और ईरान ने नौसैनिक प्रशिक्षण समझौते पर हस्ताक्षर किया

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सीरिया के नौसेना प्रमुख तलेब अल-बारी और उनके ईरानी समकक्ष हबीबुल्लाह सैयरी ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

ईरान के नौसेना प्रमुख सैयरी बुधवार को सीरिया पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ईरान के पोत अभी तक केवल यात्रा में ही शामिल रहे हैं और उन्होंने सैन्य अभ्यास में कभी हिस्सा नहीं लिया है।

दमिश्क से 350 किलोमीटर उत्तर में स्थित सीरिया के बंदरगाह लत्ताकिया पर ईरान की नौसेना के दो युद्धपोत 'अलवंद' और 'खर्ग' प्रशिक्षण अभियान के तहत पहुंचे हैं।

गौरतलब है कि 1,500 टन वजनी अलवंद गश्ती पनडुब्बियों और पोत को नष्ट करने वाली मिसाइलों से लैस है जबकि 33,000 टन वजनी खर्ग आपूर्ति पोत का काम करती है।

भूमध्यसागर में प्रवेश करने से पहले दोनों युद्धपोत मिस्र में स्वेज नहर से होकर गुजरे थे, जिसके बाद इजरायली शीर्ष अधिकारियों ने नाराजगी जताई थी क्योंकि वे इसे एक उकसावे वाले कार्रवाई के तौर पर देख रहे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+