फ्रांस ने लीबिया के साथ कूटनीतिक सम्बंध स्थगित किए

पेरिस, 27 फरवरी (आईएएनएस)। फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने घोषण की है कि उसने लीबिया स्थित अपना दूतावास बंद कर दिया है और अगली सूचना तक उसके साथ सभी कूटनीतिक गतिविधियां स्थगित रहेंगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बर्नार्ड वलेरो ने एक बयान में कहा, "लीबिया में सुरक्षा हालात बिगड़ने के कारण त्रिपोली में फ्रांस दूतावास ने फिलहाल अपनी सभी गतिविधियां बंद कर दी है।"

मंत्रालय ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय समझौते के तहत अब रूसी दूतावास लीबिया में फ्रांस के हितों का प्रतिनिधित्व करेगा।

इसके पहले सेना का एक विमान दूतावास के सभी कर्मचारियों एवं उनके पारिवारिक सदस्यों को लेकर फ्रांस पहुंचा था। फ्रांस ने लीबिया से कुल 654 नागरिकों को खाली कराया है। इनमें 498 फ्रेंच नागरिक और 156 दूसरे देशों के नागरिक शामिल हैं।

फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी रविवार रात टेलीविजन पर देश को सम्बोधित करने वाले हैं। राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा है कि सरकोजी का सम्बोधन अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर केंद्रित होगा।

ज्ञात हो कि लीबियाई नेता मुअम्मर गद्दाफी पर लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों पर हमलों को लेकर अंतर्राष्ट्रीय दबाव बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शनकारी पिछले दो सप्ताहों से गद्दाफी से गद्दी छोड़ने की मांग कर रहे हैं।

अमेरिका ने शुक्रवार को लीबिया के खिलाफ प्रतिबंधों की और त्रिपोली में अपना दूतावास बंद करने की घोषणा की थी।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी लीबिया के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों को अपनी मंजूरी दे दी है। उम्मीद है कि यूरोपीय संघ प्रतिबंधों पर कोई औपचारिक निर्णय अगले सप्ताह ले लेगा।

फ्रांस ने लीबियाई नेताओं के खिलाफ प्रतिबंध लगाए जाने की बार-बार मांग की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+