प्रदर्शनकारियों से भिड़ी क्रोएशियाई पुलिस (लीड-1)

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने क्रोएशियाई समाचार एजेंसी एचआईएनए के हवाले से बताया है कि प्रदर्शनकारी युद्ध के प्रमुख लोगों के खिलाफ मुकदमा न चलाए जाने की मांग कर रहे थे। इन प्रदर्शनकारियों में फुटबॉल समर्थकों के 'बैड ब्लू बॉयज' समूह के नकाबपोश सदस्य शामिल थे। ये प्रदर्शनकारी सेंट मार्क्‍स स्क्वेयर तक पहुंचने की कोशिश में पुलिस से भिड़ गए। सेंट मार्क्‍स स्क्वेयर से ही यहां की सरकार संचालित होती है।

जगरेब पुलिस प्रमुख टोमिस्लैव बुट्रिन ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि कुछ प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए थे और उन्होंने पुलिस का घेरा तोड़ने की कोशिश की इसलिए पुलिस को उन पर बल प्रयोग करना पड़ा।

इस घटना में कुछ पत्रकार भी घायल हुए। राजधानी के ऊपर कुछ हेलीकॉप्टरों को भी उड़ान भरते देखा गया।

जगरेब के बाना जेलेसिका स्क्वेयर में भी हजारों प्रदर्शनकारियों ने सरकार के विरोध में और बोस्नियाई जेल से सर्बिया प्रत्यर्पण का इंतजार कर रहे क्रॉट युद्ध के एक प्रमुख नेता के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

इस बीच क्रोएशियाई प्रधानमंत्री जदरांका कोसोर ने प्रदर्शन बंद करने के लिए कहते हुए चेतावनी दी है कि देश में अस्थिरता पैदा होने से क्रोएशिया के यूरोपीय संघ में शामिल होने के लिए किए जा रहे प्रयास कमजोर पड़ेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+