लीबिया पर प्रतिबंधों को सुरक्षा परिषद की मंजूरी (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार परिषद ने 15-0 के बहुमत से प्रस्ताव संख्या 1970 को अपनी मंजूरी दे दी, जिसके तहत व्यापक हथियार प्रतिबंध और यात्रा प्रतिबंध लगाए जाएंगे, साथ ही गद्दाफी सरकार की सम्पत्तियां जब्त की जाएंगी।

सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने मांग की है कि लीबियाई नेता मुअम्मर गद्दाफी द्वारा की जा रही नागरिकों की हत्याओं पर रोक लगाने के लिए प्रतिबंधों को पूरी तरह क्रियान्वित किया जाए।

अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और फ्रांस सहित परिषद के कुछ सदस्यों ने गद्दाफी की सेना द्वारा की जा रही नागरिकों की हत्याओं के मामले को अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय में भेजने सम्बंधी प्रस्ताव का पक्ष लिया। यह पहली बार हुआ है जब किसी भी देश के खिलाफ मुकदमे की अनुशंसा सर्वसम्मति से की गई है।

संयुक्त राष्ट्र में लीबिया के राजदूत अब्दुर्ररहीम शलगम ने इस प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि इससे लीबिया की जनता को नैतिक समर्थन मिलेगा।

उन्होंने कहा, "लीबिया सरकार की विश्वसनीयता खत्म हुई है। यह प्रस्ताव इस फासीवादी सरकार के अंत का संकेत है। मैं लीबिया की जनता से अपील करता हूं कि वे गद्दाफी का त्याग करें और उनके अपराधों की निंदा करें।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+