क्रोएशिया में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प

राजधानी जगरेब में लगभग 15,000 प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ रैली निकालने के लिए जमा हुए थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने क्रोएशिया की समाचार एजेंसी हिना के हवाले से खबर दी है कि प्रदर्शनकारियों में फुटबाल समर्थक संगठन 'बैड ब्लू ब्वॉयज' के सदस्य भी शामिल थे, जो मास्क पहने हुए थे।

पुलिस ने सेंट मार्क चौक की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया और इसी दौरान झड़प शुरू हो गई।

जगरेब के पुलिस प्रमुख तोमिस्लाव बुतेरिन ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि हिंसक प्रदर्शन कर रहे कुछ प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। उन्होंने पुलिस घेरे को तोड़ने की कोशिश की थी।

प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प के दौरान कुछ पत्रकार भी घायल हुए हैं।

जगरेब में एक अन्य चौक पर हजारों लोगों ने सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इसके अलावा क्रोएशिया के अन्य शहरों में भी विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए।

क्रोएशिया के प्रधानमंत्री जदरांका कोसोर ने लोगों से प्रदर्शन समाप्त करने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि क्रोएशिया में अस्थिरता पैदा होने से यूरोपीय संघ में उसके शामिल होने के प्रयासों को झटका लगेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+