मास्को में शॉपिंग सेंटर के बाहर विस्फोट
समाचार एजेंसी इंटरफैक्स न्यूज के मुताबिक यह हादसा शनिवार को उस समय हुआ जब एक 41 वर्षीय व्यक्ति सिल्वर कलर की रैंग रोवर में यूरलोवस्की प्रोजेड पहुंचा। उसने गाड़ी खड़ी की और प्रवेश द्वार पर आ गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह कुछ गुनगुना रहा था। बाद में उसने एक ग्रेनेड निकालकर उसका पिन खींच दिया जिसके बाद वहां जबर्दस्त विस्फोट हो गया।
अधिकारियों के मुताबिक उक्त व्यक्ति की हालांकि मौके पर ही मौत हो गई लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उसकी पहचान यूवगेनी यूरोव के तौर पर की गई है। वह एक व्यवसायी था।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक उक्त व्यक्ति ने विस्फोट करने से पहले अपने बेटे को फोन कर यह बताया था कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। पुलिस का कहना है कि इस हादसे के पीछे पारिवारिक विवाद भी हो सकता है।
उल्लेखनीय है कि जनवरी में मास्को के दोमोदेदोवो हवाई अड्डे पर हुए आत्मघाती हमले में 36 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications