गद्दाफी की यूक्रेनियाई सेविका स्वदेश लौटेगी
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, गैल्याना की बेटी तात्याना ने समाचार पत्र 'सेगोदनया' को बताया, "मेरी मां ने कल मुझसे सम्पर्क किया था। उसने कहा कि वह फिलहाल त्रिपोली में है। वहां गोलीबारी व लड़ाई हो रही है। उसने मुझसे शांत भाव से बात की और कहा कि हम उसके बारे में बिल्कुल चिंता न करें। वह जल्द ही स्वदेश वापस लौटेगी।"
विकिलीक्स वेबसाइट ने इसके पहले गैल्याना कोलोत्न्यात्स्का (38) को 'गोरी कामुक' सुंदरी करार दिया था, जो गद्दाफी की यात्राओं में उनके साथ रहती है।
विकिलीक्स ने लीक हुए अमेरिकी गोपनीय राजनयिक संदेशों के हवाले से कहा था कि गद्दाफी अपनी इस सेविका पर पूरी तरह निर्भर हैं, क्योंकि वह उनकी दिनचर्या के बारे में जानती है।
यूक्रेन सरकार ने लीबिया में जारी अशांति के मद्देनजर अपने नागरिकों को वहां से हटाने के आदेश दिए हैं। लेकिन कई सारे यूक्रेनियाई चिकित्सक लीबिया में बने रहना चाहते हैं, क्योंकि वे अभी तक अपना वेतन नहीं ले पाए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications