ओबामा ने कहा गद्दाफी पद छोड़ें

शनिवार को जारी किए गए एक बयान के मुताबिक ओबामा ने मार्केल से टेलीफोन पर लीबिया की मौजूदा स्थितियों पर हुई बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की।

बयान में कहा गया, "राष्ट्रपति ने कहा कि जब कोई शासक किसी भी तरह से सत्ता में बने रहना चाहता है तो वह अपने लोगों के खिलाफ जनसंहार का सहारा लेता है। उन्होंने शासन करने के लिए अपनी वैधता खो दी है और उनका देश छोड़ देना ही देश के लिए ठीक होगा।"

बर्लिन में सरकार के प्रवक्ता क्रिस्टोफ स्टीगमन्स ने कहा कि दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि गद्दाफी ने पद पर बने रहने की वैधता खो दी है और लोगों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई बंद होनी चाहिए।

उन्होंने लीबिया की जनता और उनकी वैश्विक अधिकारों की मांगों के प्रति अपना समर्थन जताया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+