संयुक्त राष्ट्र ने लीबिया पर प्रतिबंध लगाए
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक प्रस्ताव में मौजूदा लीबियाई नेताओं के खिलाफ 'प्रतिबंधात्मक कदम' उठाने की बात कही गई है।
प्रस्ताव में इस उत्तरी अफ्रीकी देश में हिंसा समाप्त करने के उपायों के बारे में जिक्र किया गया है। प्रतिबंधों में सामरिक प्रतिबंध, चिन्हित खातों की जब्ती और यात्रा प्रतिबंध शामिल हैं।
सुरक्षा परिषद में यह प्रस्ताव फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी और अमेरिका की ओर से पेश किया गया।
गौरतलब है कि आंकड़ों के मुताबिक लीबियाई नेता मुअम्मार गद्दाफी को हटाने के लिए जारी विरोध प्रदर्शनों के दौरान 1,000 से 2,000 के बीच लोग मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications