ट्यूनीशिया में झड़प, 3 मरे
ट्यूनिस, 27 फरवरी (आईएएनएस)। ट्यूनिशया में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच शनिवार देर रात झड़प होने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि शनिवार देर रात प्रदर्शन के दौरान तीन लोग मारे गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक देर शाम तक प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच संघर्ष का दौर जारी था। हेलीकॉप्टर के माध्यम से शहर की निगरानी की जा रही है।
मंत्रालय के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान उपद्रव करने वाले 100 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आंसू गैस के गोलों का प्रयोग किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications