दुष्कर्म के आरोपी राकांपा विधायक को पुलिस हिरासत
एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया, "नासिक की एक निचली अदालत ने वाघ और उसके निजी सहायक को तीन मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है।"
मुम्बई पुलिस ने देर शनिवार शहर के बांद्रा पश्चिम के पाली हिल इलाके से वाघ और उसके निजी सहायक को गिरफ्तार किया था। बाद में रविवार सुबह दोनों को नासिक पुलिस को सौंप दिया गया।
पुलिस के अनुसार वाघ और माली ने 21 फरवरी को नासिक के एक सरकारी अतिथिगृह में एक महिला के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया था। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहित के तहत धारा 376-जी (सामूहिक बलात्कार) का मामला दर्ज है।
राकांपा ने शनिवार को जलगांव जिले के पचोरा विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक वाघ को पार्टी से निलम्बित कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications