योजनाबद्ध तरीके से सुधारें खान-पान की आदतें
'मैकगिल्स डिपार्टमेंट ऑफ साइकोलॉजी' की शोधकर्ता बार्बेल कनॉपर कहती हैं, "सिर्फ लोगों से उनकी खाने-पीने की आदतें सुधारने के लिए कहना ही काफी नहीं है, हमने ऐसा देखा है।"
'साइकोलॉजी एंड हेल्थ' पत्रिका के मुताबिक कनॉपर कहती हैं, "अब हमने कार्य योजना के साथ इसमें दृश्य तकनीक को जोड़ा है।"
कनॉपर और उनके साथियों ने मैकगिल्स के 177 छात्रों से खुद के लिए सात दिन तक ज्यादा फल खाने का लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कहा।
अध्ययन में देखा गया कि ज्यादातर छात्रों ने एक सप्ताह पूरा होने से पहले ही ज्यादा फल खाना बंद कर दिया जबकि जिन छात्रों ने इसके लिए ठोस योजना बनाई, उस सम्बंध में लिखा और उसके लिए दृश्य तकनीक भी अपनाई उन्होंने ज्यादा दिन तक फल खाए।
कनॉपर ने बताया कि खेल मनोविज्ञान में इस तरह की दृश्य तकनीकों का इस्तेमाल होता है। उन्होंने कहा, "धावक मानसिक रूप से बहुत काम करते हैं, प्रतियोगिता से पहले अभ्यास करते हैं और अक्सर बहुत सफल रहते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications