युमना को बचाने के लिए संतों की 'पदयात्रा'
मथुरा के ब्रज मंडल, वृंदावन, गोवर्धन और बरसाना के साधु इलाहाबाद के संगम तट से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए दो मार्च को पैदल रैली शुरू करेंगे।
मथुरा के बरसाना इलाके में स्थित 'मन मंदिर' के कार्यवाहक अध्यक्ष राधा कृष्ण शास्त्री ने बताया, "यमुना नदी के किनारे से निकलने वाली 'पदयात्रा' गांवों और छोटे शहरों से होकर गुजरेगी। इसमें देशभर के हजारों संत शामिल होंगे।"
यह पदयात्रा 82 वर्षीय संत रमेश बाबा के नेतृत्व में शुरू होगी। वह पिछले 46 सालों से राजस्थान की सीमा से सटे इलाके में अवैध खदान माफियाओं के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं।
रमेश बाबा ने कहा कि यमुना नदी में प्रदूषण के खिलाफ यह सबसे बड़ी मुहिम है। उन्होंने कहा, "इस मुहिम में देशभर के छात्र, किसान, संत और पर्यावरणविद् शामिल हो रहे हैं।"
भारतीय किसान यूनियन के भानू प्रताप सिंह ने पदयात्रा में हजारों किसानों के शामिल होने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा, "पदयात्रा में हजारों किसान हिस्सा लेंगे।"
सिंह ने कहा कि सरकार नदी की सफाई के लिए धन मुहैया क्यों नहीं करा रही है। उन्होंने कहा कि एक मार्च को 10,000 से अधिक किसान नदी की सफाई करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications