अफगानिस्तान के 12 प्रांतों में मतों की दोबारा गिनती
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार मतों की दोबारा गिनती का आदेश अफगानिस्तान के विशेष चुनाव न्यायाधिकरण ने दिया था। पिछले वर्ष हुए चुनावों में नियमों के उल्लंघन एवं अनियिमितता की शिकायतें दर्ज कराई गई थीं।
संसद के निचले सदन, वोलेसी जिरगा की 249 सीटों के चुनाव के लिए कुल 42 लाख मतदाताओं ने वोट दिए थे।
निर्वाचन आयोग ने कहा है कि मतदाताओं और मतदान केंद्रों पर तालिबान के हमलों के कारण चुनावों में बाधा आई थी। मतदान के दौरान कम से कम 21 नागरिकों और नौ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी।
चुनाव के दौरान कई मतदान केंद्र व्यापक पैमाने बीरान पड़े हुए थे, क्योंकि दो-तिहाई मतदाता तालिबान के डर से घरों से बाहर नहीं निकले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications