चण्डीगढ़ में सड़क हादसों में 3 की मौत
पुलिस ने रविवार को बताया कि पड़ोस के मोहाली शहर में शनिवार को तेज रफ्तार कार के सड़क किनारे पेड़ में टकराने की वजह से 21 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई।
मरने वाले युवक की पहचान मेहताब वीर सिंह के रूप में की गई है, जो डीएवी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र था।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "ऐसा लग रहा है कि कुछ लोग मेहताब का पीछा कर रहे थे, जिनसे वह बचने की कोशिश कर रहा था। उसकी कार लगभग दो हिस्सों में टूट गई है।"
एक अन्य घटना में 113 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार कार के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मरने वाले युवक की शिनाख्त सतिन्दर सिंह के रूप में की गई है। वह आस्ट्रेलिया से यहां आया था।
एक तीसरी घटना में शुक्रवार को चार वर्षीय बच्चे को कार से कुचलने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को 15 साल के एक किशोर को गिरफ्तार किया। बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications