त्रिपुरा स्थानीय चुनावों में वाम मोर्चे को भारी सफलता
कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टी नेशनलिस्ट पार्टी ऑफ त्रिपुरा (आईएनपीटी) को भी इस बार के चुनावों में सफलता मिली है। त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत जिला परिषद (टीटीएएडीसी) के लिए गुरुवार को चुनाव कराए गए थे।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने जीत का श्रेय जनजातीय क्षेत्रों में संगठन के बेहतरीन काम और अच्छे सुशासन को दिया है।
अधिकारियों के मुताबिक 527 ग्राम समितियों की 4,293 सीटों पर चुनाव कराए गए थे, जिसमें वाम मोर्चा ने 3,634 सीटों पर जीत का परचम लहराया। इस तरह वाम मोर्चा को 470 सीटों के साथ स्पष्ट बहुत मिला।
कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टी आईएनपीटी गठबंधन को 56 समितियों में 624 सीटों पर सफलता मिली है, जो वर्ष 2005 की संख्या से 33 ज्यादा है।
चुनावों में मिली शानदार सफलता से उत्साहित वाम मोर्चा ने कहा, "चुनाव परिणाम से यह स्पष्ट हो गया है कि लोग विकास, शांति और मजबूत लोकतंत्र को लेकर काफी दृढप्रतिज्ञ हैं।"
उधर, कांग्रेस का कहना है कि जनजातीय इलाकों में यदि पार्टी की स्थिति मजबूत होती तो वह और बेहतर परिणाम हासिल किया जा सकता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications