हज यात्रा के आवेदन 1 मार्च से जमा होंगे
मध्य प्रदेश स्टेट हज कमेटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दाउद अहमद खान ने बताया है कि शुक्रवार को दिल्ली में हज कमेटी ऑफ इंडिया की अध्यक्ष मोहसिना किदवई की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने ेबताया है कि हज यात्रा का कुर्रा (ड्रा) मई माह के द्वितीय या तृतीय सप्ताह में होगा। हज यात्रियों को पासपोर्ट व खर्च की राशि 15 जून तक जमा करनी होगी। निर्धारित तिथि तक राशि जमा न होने पर प्रतीक्षा सूची एक जुलाई को जारी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि हज यात्रियों की पहली उड़ान 27 सितम्बर को और आखिरी उड़ान 30 अक्टूबर को होगी। मध्य प्रदेश के हज यात्रियों के लिए उड़ान की समय सारिणी अलग से जारी की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications