न्यूजीलैंड में भूकम्प पीड़ितों के मदद की अपील
समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के अनुसार पुलिस अधीक्षक डेव क्लीफ ने बताया कि भूकम्प के कारण एक पुलिस अधिकारी सहित अभी तक 200 से अधिक लोग लापता हैं। अधिकारी ने 147 लोगों के मरने की पुष्टि की है।
राहत एवं बचाव दलों का शहर में मलबे हटाने और लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम जारी है।
प्रधानमंत्री ने क्राईस्टचर्च भूकम्प पीड़ितों की मदद के लिए वैश्विक स्तर पर धन जुटाने के लिए एक मुहिम चलाने की घोषणा की है।
उन्होंने कहा, "हमें दुनियाभर में जितना सम्भव हो सके उतना उन लोगों तक पहुंचना होगा जो भूकम्प पीड़ितों की मदद करना चाहते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications