बहरीन में निष्कासित प्रमुख विपक्षी नेता की वापसी
मनामा, 26 फरवरी (आईएएनएस)। सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच बहरीन से निष्कासित एक प्रमुख विपक्षी नेता शनिवार को स्वदेश लौट आए।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक हवाई अड्डे पर हसन मुशैमा ने पत्रकारों से कहा, "सरकार ने हमसे पहले वादा किया था लेकिन उसने बहरीन के लोगों के लिए कुछ नहीं किया। इसलिए अब हम केवल बातचीत नहीं बल्कि व्यावहारिक रूप से बदलाव देखना चाहते हैं।"
ह्यूमन राइट्स वाच (एचआरडबल्यू) के मुताबिक गत अगस्त में मुशैमा सहित 24 अन्य विपक्षी नेताओं पर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अपराधों का आरोप लगाया ्रगया था।
इसके पहले बहरीन के शासक हमद बिन ईसा अल-खलीफा ने शनिवार को मंत्रिमंडल से चार मंत्रियों को बाहर कर दिया है। उन्होंने यह कदम कई दिनों से चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद शुरू हुई राष्ट्रव्यापी वार्ता के तहत उठाया है।
समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' ने स्थानीय समाचार पत्र अल-वसत के हवाले से बताया कि मंत्रिमंडल में फेरबदल की पुष्टि करने के लिए कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक मंत्रिमंडल में किया गया फेरबदल का यह प्रयास विपक्षी शिया समुदाय को खुश करने के लिए हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications