गंगा में नाव डूबने से 2 महिलाओं की मौत, 4 लापता
कहलगांव के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) इरशाद आलम ने बताया कि टपुआ गांव से दियारा क्षेत्र में अपने खेतों में काम कर आठ-दस लोग नाव में सवार होकर गंगा नदी पार कर रहे थे, तभी बीच नदी में नाव डूब गई। दुर्घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि अब तक दो लोगों का शव बरामद कर लिया गया है, जिसकी पहचान अंजु कुमारी और सरस्वती देवी के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि चार लोग अभी भी लापता हैं। बाकी कुछ लोग तैरकर नदी से बाहर निकल आए हैं।
इमाम ने कहा कि लापता लोगों का पता लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है जिसमें स्थानीय ग्रामीणों की भी मदद ली जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications