तीसरी बार खाली कराया गया एफिल टावर

Eiffel Tower
पेरिस। फ्रांस के सबसे मशहूर पर्यटक स्थल एफिल टावर को शुक्रवार को बम की अफवाह के बाद खाला करा लिया गया। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि एफिल टावर के अलावा पेरिस की एक बड़ी इमारत को भी खाली कराया गया था। एफिल टावर और राजधानी की एक इमारत को अज्ञात फोन कॉल के बाद खाली कराया गया।

शनिवार को मीडिया ने खबर दी है कि पुलिस को दो फोन कॉल आए थे। एक में एफिल टावर और दसरे में टूर मोंटपार्नेसी इमारत में बम लगाए जाने की बात कही गई थी। मामले को गम्भीरता से लेते हुए अधिकारियों ने तत्काल एफिल टावर और दूसरी इमारत को खाली कराने का आदेश जारी कर दिया। दोनों इमारतों से 2000 लोगों को किसी अप्रिय घटना से पहले सुरक्षित निकाल लिया गया।

इसके बाद पुलिस ने बम खोजने का काम शुरू किया लेकिन दो घंटे की अथक मेहनत के बाद दोनों इमारतों से कोई बम या विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला। खोजबीन के बाद पुलिस ने टूर मोंटपार्नेसी इमारत में काम करने वाले लोगों को अंदर जाने की इजाजत दे दी लेकिन एफिल टावर को एहतियात के तौर बंद रखा गया। यह तीसरा मौका है, जब किसी ने एफिल टावर में बम लगे होने की झूठी खबर दी है। सितम्बर में एफिल टावर को दो बार बम की अफवाह के बाद खाली कराया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+