अमेरिका ने लीबिया पर लगाया प्रतिबंध
समाचार चैनल सीएनएन के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्रालय में मंत्री पेट्रिक केनेडी ने शुक्रवार को कहा, "ध्वज अभी भी लहरा रहा है। दूतावास बंद नहीं किया गया है। संचालन स्थगित किया गया है, सम्बंध नहीं तोड़े गए हैं।" उन्होंने कहा कि शुक्रवार को दूतावास से सभी अमेरिकी कर्मचारियों को निकाल लिया गया केवल लीबिया के स्थानीय कर्मचारी काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाकी बचे हुए कर्मचारी अमेरिकी सरकार के कामकाज के लिए अधिकृत नहीं हैं।
वहीं यूरोपीय संघ ने कहा है कि वह लीबिया पर यात्रा प्रतिबंध और उड़ान प्रतिबंध क्षेत्र घोषित करने पर विचार कर रहा है।यूरोपीय संघ लीबिया पर यात्रा प्रतिबंध, सम्पत्तियों की जब्ती और लीबिया को गैर उड़ान क्षेत्र घोषित करने पर विचार कर रहा है। यूरोपीय संघ अन्य सहयोगी देशों के साथ लीबिया पर अन्य संभावित प्रतिबंधों पर विचार कर रहा है। यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख कैथरीन एस्टन ने हंगरी में एक संवाददाता सम्मेलन मे कहा, "लीबिया में हिंसा रोकने के लिए हम जो भी निर्णय लेंगे उसे जल्द लागू करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications