बीकानेर: बैग ना देने पर व्यापारी की चाकू मारकर हत्या
बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले के महाजन कस्बे में शुक्रवार शाम को एक अज्ञात हमलावर ने एक व्यापारी की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह घटना महाजन पुलिस थाने से कुछ दूरी पर घटी।
महाजन पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि महाजन कस्बे में स्थित मोनू स्टेशनरी पर शुक्रवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति आया जिसने दुकान मालिक जगदीश स्वामी (45 वर्ष) को अपना बैग देने को कहा। बैग देने से मना करने पर उसने चाकू से ताबड़तोड़ तीन-चार वार कर दिए। इस घटना में जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्वामी ने कहा कि स्थानीय अस्पताल से जगदीश को बीकानेर के लिए रेफर किया गया था। पीबीएम अस्पताल पहुंचने पर देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications