ऋषिकेश में रेल मंत्री का पुतला फूंका
देहरादून, 25 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड के लोगों ने रेल मंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि उन्होंने शुक्रवार को लोकसभा में पेश रेल बजट में राज्य के साथ सौतेला व्यवहार किया। गुस्साए लोगों ने ऋषिकेश में रेल मंत्री का पुतला फूंका।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने ऋषिकेश में रेल मंत्री का पुतला फूंका। भाजपा जिला उपाध्यक्ष कपिल गुप्ता ने कहा कि रेल मंत्री ने यह बजट पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बनाया है और इसमें देश के अन्य राज्यों खासकर पहाड़ी राज्यों की अनदेखी की गई है।
उन्होंने कहा कि ऋषिकेश डोईवाला को बजट में कोई खास तवज्जो न दिए जाने से लोगों में आक्रोश है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications