लीबिया की स्थिति अत्यंत खराब : कृष्णा
कुवैत, 26 फरवरी (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा ने शुक्रवार को कहा कि लीबिया में हालात 'अत्यंत खराब' हो गए हैं और भारत वहां के घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर रख रहा है।
कुवैत की यात्रा पर जाते समय अपने विशेष विमान में कृष्णा ने पत्रकारों के प्रश्नों के जवाब में कहा कि भारत दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता है।
ज्ञात हो कि कृष्णा कुवैत की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
लीबिया के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मैं सोचता हूं कि वहां की स्थिति बेहद खराब है। सरकार वहां के घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications