देवप्रयाग में राष्ट्रीय सेमिनार शनिवार से
देहरादून, 25 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तराखण्ड के जनपद टिहरी के देवप्रयाग में पहली बार राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन 26 से 27 फरवरी तक होगा जिसमें देशभर के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री व इतिहासकार पहुंचेंगे।
दो दिवसीय इस सेमिनार के संयोजक डा. अशोक कुमार मैंदोला ने शुक्रवार को बताया कि शनिवार से आयोजित होने जा रहे सेमिनार में प्रसिद्ध अर्थशात्री डा. भरत झुनझुनवाल, इतिहासकार डा. ए.के. चतुर्वेदी, डा. आर.आर. नौटियाल (जोधपुर), डा. सी.पी. त्रिपाठी (गोरखपुर), डा. सुभाष सिंह (आगरा), प्रो. सतीश चंद श्रीवास्तव (सुल्तानपुर), नेहा सिंह (गोरखपुर विश्वविद्यालय) आदि भाग लेंगे।
मैंदोला ने बताया कि प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर का प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications