मायावती सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें कार्यकर्ता : शाही (लीड-1)

शनिवार को मुरादाबाद के मिडटाउन क्लब स्थित नानाजी सभागार में आयोजित उत्तर प्रदेश भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शाही ने अपने संबोधन में कहा, "मायावती सरकार ने 2007 में जनता को दिए विश्वास का गला घोंट दिया। प्रदेश में जंगलराज है। मौजूदा हालात देखकर लगता है कि मायावती ने अपने कार्यकर्ताओं, विधायकों, सांसदों तथा मंत्रियों को अपराध करने का लाइसेंस दे रखा है।"

शाही ने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्षरत है..उत्तर प्रदेश की सत्ता में आने पर इसका समूल नाश करेगी। भ्रष्टाचारियों और अपराधियों को जेल में डालेगी और प्रदेश को सुशासन देगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे तानाशाह और भ्रष्ट मायावती सरकार को उखाड़ फेंकने और 2012 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लेकर एक नए इतिहास के निर्माण के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं।

कार्यसमिति में भाजपा ने कृषि प्रस्ताव पारित किया, जिसमें कहा गया कि कृषि क्षेत्र में पूंजी निवेश बढ़ाकर किसानों को सिंचाई की आधुनिक तकनीक युक्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। विपणन व्यवस्था को और अधिक व्यावहारिक बनाकर कृषि उपज के लाभकारी मूल्य का भुगतान सुनिश्चित किया जाए तथा भू-माफियाओं को लाभ पहुंचाने के लिए कृषि भूमि का अधिग्रहण बंद हो।

इससे पहले पार्टी के केंद्रीय नेता अरुण जेटली ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सड़क पर उतरकर जनता को विश्वास दिलाएं कि उत्तर प्रदेश के अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा ही सबसे मजबूत विकल्प होगा।

कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए जेटली ने कहा, "उत्तर प्रदेश की जनता मायावती के तानाशाही शासन और भ्रष्टाचार से ऊब चुकी है। लोग अब विकास और सुशासन चाहते हैं।"

जेटली ने कार्यकर्ताओं से कहा, "जनता को एक बेहतर विकल्प की तलाश है..परिस्थितियां बहुत अच्छी हैं..आप लोगों को अपनी पार्टी को बसपा का सबसे मजबूत विकल्प के रूप में पेश करना है।"

पार्टी कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतरने की नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि जनता तभी आपको चुनेगी जब आप समस्याओं के लिए संघर्ष करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का विरोध करने वाली समाजवादी पार्टी (सपा) केंद्र सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार पर आंख मूंदे हुए है..जनता इस असिलयत को जान चुकी है।

जेटली ने केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि मनमोहन सिंह अब तक की सबसे भ्रष्टतम सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। संप्रग सरकार की वर्तमान हालत को देखकर लग रहा है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में उसके कई सहयोगी दल साथ छोड़ देंगे।

जेटली ने दावा किया कि भ्रष्टाचार और महंगाई से त्रस्त जनता 2014 के लोकसभा चुनाव में संप्रग को सत्ता से बेदखल कर भाजपा को देश की बागडोर सौंपेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की सत्ता में भाजपा को पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश को महत्वपूर्ण भूमिका अदा करनी पड़ेगी।

कार्यसमिति की बैठक में जेटली के अलावा प्रदेश भाजपा के लगभग सभी पदाधिकारी मौजूद थे। रविवार को बैठक का समापन वरिष्ठ भाजपा नेता कलराज मिश्र करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+