न्यूजीलैंड में छात्रों को भेजने वाला भारत दूसरा बड़ा देश
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार चीन, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका, ताइवान और ब्रिटेन से छात्र वीजा के लिए आवेदन करने वालों की संख्या में जहां पिछले कुछ वर्षो में गिरावट आई है, वहीं भारत से वीजा चाहने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।
आव्रजन न्यूजीलैंड द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक पिछले पांच सालों में अनुमति पाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है और 2005-06 में 3,700 से बढ़कर 2010-11 में यह 12,000 तक जा पहुंची है।
जनसंचार की शिक्षा हासिल कर रही एक भारतीय छात्र रमनदीप कौर ने कहा कि शिक्षा के लिए न्यूजीलैंड का चुनाव करने का एक प्रमुख कारण यह है कि यह एक शांत देश है।
छात्रों के मुताबिक यहां की शिक्षा में व्यावहारिक ज्ञान पर जोर दिया जाता है। साथ ही यहां सामाजिक सुरक्षा के साथ प्राकृतिक माहौल भी मिलता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।